
गढ़वा: जिले के भंडरिया के पंकज तिवारी को आजसू के केंद्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पंकज तिवारी को आजसू पार्टी का केंद्रीय सचिव मनोनीत किया। केंद्रीय अध्यक्ष ने इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए पंकज तिवारी को एक अहम दायित्व दिया है ताकि वह गढ़वा और उसके आसपास के जिलों में पार्टी की पकड़ को मजबूत बना सकें। पंकज को पार्टी में अहम पद दिए जाने पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और वह इसे एक क्षेत्र के लिए एक उपलब्धि को रूप में मान रहे है। गढ़वा जिला के आजसू कमेटी ने भी इस निर्णय का आभार व्यक्त किया है।